Best Jokes in Hindi

Best Jokes in Hindi

पप्पू 25 वर्षीय वयस्क युवक है और डॉक्टर के सामने कुर्सी पर बैठा है।

पप्पू परेशान होकर कहता है:

पप्पू: “डॉक्टर साहब, मुझे लगता है मेरी याददाश्त बहुत कमजोर हो गई है।”

डॉक्टर गंभीरता से पूछता है:

डॉक्टर: “कब से?”

पप्पू भ्रमित होकर डॉक्टर को देखता है और कहता है:

पप्पू: “कब से?  क्या… कब से?

डॉक्टर हैरान !!


पत्नी गंभीर और भावुक होकर पति से पूछती है:

पत्नी: “अगर मैं मर गई, तो आप क्या करेंगे?”

पति तुरंत उदास चेहरा बनाकर जवाब देता है:

पति: “मैं पागल हो जाऊंगा!”

पत्नी थोड़ा संतुष्ट होकर दोबारा पूछती है:

पत्नी: “दूसरी शादी तो नहीं करोगे?”

पति मासूम और गंभीर चेहरा रखते हुए कहता है:

पति: “पागल आदमी कुछ भी कर सकता है!”


प्यारा बच्चा पप्पू स्कूल यूनिफॉर्म में अपनी डेस्क के पास खड़ा है। महिला टीचर उससे सामान्य ज्ञान का सवाल पूछती हैं:

टीचर: “बताओ पप्पू, दुनिया में सबसे ज्यादा नींद कहां आती है?”

पप्पू मासूमियत से जवाब देता है:

पप्पू: “पढ़ाई के समय!”

टीचर हैरान होकर दोबारा पूछती हैं:

टीचर: “और सबसे ज्यादा पढ़ाई?”

पप्पू तुरंत गंभीर चेहरा बनाकर जवाब देता है:

पप्पू: “नींद आने के बाद!”

टीचर आश्चर्य से पप्पू को देखती रह जाती हैं।


पत्नी सुंदर साड़ी पहनकर शीशे के सामने तैयार खड़ी है। वह मुस्कुराकर पति से पूछती है:

पत्नी: “सुनो, मैं कैसी लग रही हूं?”

पति उसे देखकर रोमांटिक अंदाज में कहता है:

पति: “इतनी अच्छी कि मन करता है, तुम्हें देखते ही…”

पत्नी शर्माते हुए उत्सुकता से पूछती है:

पत्नी: “क्या?”

पति अपनी आंखें बंद करते हुए गंभीरता से कहता है:

पति: “आंखें बंद कर लूं… ताकि ये सपना टूट न जाए!”

पत्नी हैरान …


एक साफ-सुथरे भारतीय होटल/रेस्टोरेंट का दृश्य। लगभग 28 वर्षीय पप्पू मेज पर बैठा है। दूर सामने मैनेजर बैठी है।

एक वयस्क वेटर हाथ में नोटपैड लेकर उसके पास खड़ा है। दोनों पात्र पूरी तरह गंभीर रहें।
पप्पू उत्साह से वेटर से कहता है:
पप्पू: “भाई, ऐसी चाय पिलाओ कि पीते ही शरीर में बिजली दौड़ जाए!”
वेटर शांत और मासूम चेहरे से पूछता है:
वेटर: “तो सर… पहले चाय का बिल ले आऊं?”
मैनेजर इधर उधर देखकर नज़रे बचाने लगती है।


मम्मी उत्सुकता से पूछती हैं:

मम्मी: “बेटा, रिजल्ट कैसा आया?”

बेटा बात घुमाते हुए गंभीरता से कहता है:

बेटा: “प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया।”

मम्मी दोबारा पूछती हैं:

मम्मी: “लेकिन तुम्हारा रिजल्ट?”

बेटा मासूम चेहरा बनाकर कहता है:

बेटा: “टीचर का बेटा भी फेल हो गया।”

मम्मी झल्लाकर, लेकिन बिना किसी शारीरिक प्रतिक्रिया के पूछती हैं:

मम्मी: “लेकिन तेरा रिजल्ट, ठठरीबंधे?”

बेटा नजरें नीचे करके बहुत मासूमियत से जवाब देता है:

बेटा: “वो मम्मी… मैं तुम्हें दुखी नहीं करना चाहता।”


एक लड़का रोज़ पार्क में एक लड़की को देखता था।
एक दिन हिम्मत करके बोला—

लड़का: बहन जी, आप रोज़ यहाँ आती हैं? 😍
लड़की: हाँ।
लड़का: तो फिर आज से हम दोस्त? 😎
लड़की: ठीक है… लेकिन पहले ये बताओ, तुम्हारे पापा का नाम क्या है?
लड़का: क्यों? 😳
लड़की: क्योंकि तुम्हारी शक्ल मेरे भाई से बहुत मिलती है! 🤣🤣🤣


एक आदमी पुलिस स्टेशन पहुँचा।

आदमी: इंस्पेक्टर साहब, मेरी बीवी कल से गायब है! 😭
इंस्पेक्टर: कोई फोटो है उनकी?
आदमी: हाँ साहब, ये देखिए।
इंस्पेक्टर: ठीक है, हम अभी तलाश शुरू करते हैं।

दो घंटे बाद पुलिस वाले का फोन आया—

इंस्पेक्टर: साहब, आपकी बीवी मिल गई हैं।
आदमी: कहाँ हैं? 😳
इंस्पेक्टर: आपके घर पर।
आदमी: 😱 ये कैसे हो सकता है?
इंस्पेक्टर: वो तो हमें भी नहीं पता… लेकिन वो कह रही हैं कि आप कल से गायब हैं! 🤣🤣🤣


पत्नी – सुनो जी, (अपने  पेट को पकड़कर) मैं मोटी तो नहीं लग रही ना?

पति – अरे नहीं, बिल्कुल भी नहीं…

पत्नी – सच में? पति – हाँ,

पति – आईने की गलती है! 😅


गाँव में मास्टर जी ने पूछा – “बच्चो, बताओ बिजली कहाँ से आती है?”

पप्पू बोला – “सर, जब पंखा चलाते हैं तो बिजली आती है!”

मास्टर जी – “अरे मूर्ख, पंखा बिजली से चलता है।”

पप्पू – “तो फिर गाँव में जब बिजली जाती है, पंखा क्यों रुक जाता है?” 😅


गाँव में चौधरी जी पहली बार ट्रेन में बैठे।
ट्रेन चलने लगी तो चौधरी जी बोले –
“अरे भाई, ये तो बड़ी अजीब गाड़ी है…
रास्ता भी खुद ही ले जाती है!” 😂


जोक: गाँव में लड़का अपनी प्रेमिका से बोला – “तुम्हारी आँखें इतनी गहरी हैं कि मैं उसमें डूब सकता हूँ।”

लड़की मुस्कुराकर बोली – “अरे, पहले तालाब में तैरना तो सीख लो!” 😂❤️


लड़की: क्या कर रहे हो? ❤️

लड़का: मूंगफली खा रहा हूं।

लड़की: अच्छा! अकेले-अकेले?

लड़का: अब 10 रुपए की मूंगफली में भंडारा करूं क्या!!😂


मालिक: रामू, जरा देखना बाहर धूप है या बारिश हो रही है?
नौकर: साहब, इतनी-सी चीज़ के लिए मुझे परेशान कर रहे हो?
मालिक: तो क्या करू ? (सस्पेंस से )
नौकर (शरारत से): साहब, बाहर एक ठो बिल्ली बैठी है, उसे अंदर बुलाकर हाथ लगाकर देख लीजिए।
अगर वह गीली है तो बारिश है, और सूखी है तो धूप!
मालिक: Shocked !!!


पति‑पत्नी हाथ पकड़कर बाज़ार में घूम रहे हैं।
स्त उन्हें देखकर कहता है: “इतने साल बाद भी इतनी मोहब्बत…!!”
पति जवाब देता है: “ओ भाई, कैसी मोहब्बत!! हाथ छोड़ते ही दुकान में घुस जाती है।”
पत्नी shocked !

🐴 गधा (उदास होकर): “मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है!”
🐶 कुत्ता (हैरानी से): “तुम भाग क्यों नहीं जाते??”
 गधा (मुस्कुराते हुए): “मालिक की खूबसूरत बेटी जब पढ़ाई नहीं करती तो मालिक कहता है — ‘तेरी शादी इस गधे से कर दूँगा’…
बस इसी उम्मीद पर टिका हूँ!!!” 😂

👨 ग्राहक बैंक की लाइन में (बैंक में टेबल पर बैठी हुयी कर्मचारी को देखकर शर्माकर): “प्राइवेट बैंक वाले इतनी सुंदर‑सुंदर लड़कियों को रखते हैं कि…”
👨 ग्राहक (हैरानी से): “आया था खाता बंद करवाने लेकिन एक और खुलवा के जायूँगा !” 😂
लाइन में लगे अन्य लोग : Shocked


पत्नी : —तुम बहुत प्यारी हो ?
पत्नी – सच में ?
पति – तुम बिल्कुल राजकुमारी की तरह लगती हो।
पत्नी (शर्माकर) – क्या कर रहे हो ?
पति – मजाक !!
पत्नी – shocked


एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस (गुस्से में)- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी (सम्मान के साथ)- बत्ती तो देख्या थी, पर तू ना देख्या बाबड़ी पूछ …..
ट्रैफिक पुलिस-socked, ओ कॉमेडी साउंड


पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
मोहन (आश्चर्य से)-फिर पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर क्या, आदत पड़ जाएगी, सह लोगे…..
पास खड़ी मोहन की पत्नी – shocked !


मम्मी – बंटी , तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए,
मेरी हर बात माननी चाहिए
बंटी – ठीक है मम्मी, मैं समझ गया
मैं भी अब पापा की तरह रहूंगा…


दुकान पर
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी (गुस्से में)- ऐसे तूफान में कौन मां अपने
बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?


पत्नी – मैं तुम्हें सात जन्मों तक चाहूंगी,
प्लीज मुझे सोने का हार दिलवा दो न।
पति भावुक होकर – मैं तुझे हार के साथ कंगन भी दिलवा दूंगा, लेकिन बात इसी जन्म तक रहने दो…….
पत्नी – shocked!

 


पप्पू आश्चर्य से (गप्पू से)- यार दिन दिहाड़े घर में चोरी हो जाये, किसी से कुछ पूछो तो हमने नहीं देखा, हमें नहीं पता?
गप्पू- हाँ, तो ?
पप्पू- अगर गर्लफ्रेंड घर आई तो पूरा मोहल्ला कहता है, हमने देखा…हमने देखा
गप्पू – शॉकेड !


पत्नी पति से बोली- अजी सुनते हैं! क्या कर रहे हैं?
पति  – क्या हुआ? तुम्हारा रिचार्ज खत्म हो गया?
पत्नी – क्या मैं तुमको सिर्फ रिचार्ज के लिए कहती हूं?
पति- तो?
पत्नी – अच्छा सुनिए जी…कल मैं मॉल में 5000 हजार की साड़ी देखी थी,…खरीद दीजिए ना
पति- socked !


एक शादी के माहौल में –
जीजा – आपके यहां की सबसे मशहूर चीज कौन सी है?
साली (मुँह बनाकर) – जो मशहूर थी उसे तो आप ले गए…
जीजा – Shocked !


पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं.
पत्नी (अपने पति से) – आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे.
पति- अरे, मैं माचिस लाना भूल गया?
पत्नी (झुझलाकर) – अरे मैं डांस की बात कर रही हूं ?
पति – हाँ में भी वही कह रहा था।
पत्नी – shocked . ओ कॉमेडी साउंड


पत्नी (गुस्से में) – खाना खाया?
पति- (मस्ती के मूड में)- खाना खाया
पत्नी (गुस्से में) – मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पति (मस्ती के मूड में)- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो?

पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं.
पति- नहीं खाया!
पत्नी- (मुँह टेड़ा करके ताने मारते हुए) क्यों… अब नहीं उतारनी मेरी नकल.

पति- shocked


पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो

चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।
पुलिस- Shocked !


“जिम जाया करो, खा‑खा कर पेट निकल आया है।”
पति मजाकिया अंदाज़ में जवाब देता है –
“पेट तो तुम्हारे भी निकल आया है।”
पत्नी गर्व से कहती है – “मैं तो माँ बनने वाली हूँ।”
पति मुस्कुराकर कहता है – “तो मैं तो बाप बनने वाला हूँ।”
पत्नी – shocked


पत्नी – हर सफल आदमी के पीछे एक औरत होती है।
पति – और अगर एक से ज्यादा औरतें हुईं तो?
पत्नी – तो बाद में उस सफल एवं महान आदमी की कहानी सावधान इंडिया या क्राइम पेट्रोल में दिखाते हैं।
पति – Shocked !!


पिता एक लड़की से अपने लड़के को मिलवाता है और कहता है, बेटा फ़िरोज़, ये है अफसाना मेरे दोस्त की लड़की, जिससे निकाह होना है तेरा।
बेटा – (डरकर) मुझे शादी नहीं करनी!! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता – कर ले बेटा! फिर शादी के बाद फिर इसी एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
बेटा – shocked !


लप्पू उदास बैठा था। तभी झप्पू आया और बोला
झप्पू – अरे लप्पू, क्या हुआ, मुँह क्यों बना रखा है?
लप्पू – एक खूबसूरत लड़की ने मुझसे रेस्टोरेंट में सवाल पूछा –
आर यू सिंगल?

मैंने खुशी-खुशी रिप्लाय दिया – जी हां…
झप्पू – फिर ?
लप्पू – फिर क्या, यह सुनते ही वो मेरे पास वाली Extra Chair लेकर चली गयी…
झप्पू – हस हस कर लोट पॉट।


पति: कैसा खाना बनाया है तुमने, गोबर जैसा!

पत्नी: हे भगवान इस आदमी

ने हर चीज़ चख रखी है!!! 😜😜 😅
पति: Gusse me Shocked,


पति : क्या तुम जानती हो, गजल और भाषण में क्या अंतर है ?
पत्नी : हाँ, हाँ, क्यों नहीं my डिअर हस्बैंड। पराई स्त्री का हर शब्द गजल है
और अपनी ही पत्नी का हर शब्द भाषण !!
पति : shocked,


टिंकी – तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
टिंकी – क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
टिंकी – फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है
टिंकी – Shocked !!


एक शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?


लप्पू केक की दुकान पर जाता है।
दुकानदार- बताइए जनाब , क्या चाहिए?
लप्पू – अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं……
लप्पू – Shocked !! O comedy sound


बहू खाना परोस रही होती है, तभी सास अपने दामाद से बोलती है।
सास – कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए, वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां, अब ससुराल तो आना ही पड़ता है।
सास और बहु दोनों – shocked


मम्मी ने झप्पू से कहा
मम्मी- झप्पू, किचन से जरा छोटी वाली गिलास ले लाना…
झप्पू- कहाँ है, दिख नहीं रहा ?
मम्मी- चूल्हा दिखाई दे रहा है…
झप्पू- हां…
मम्मी- अब एक काम कर चूल्हा जला…उस पर अपना मोबइल रख दे… तब दिख दिखेगी गिलास
झप्पू- Shocked


दामाद- सासु माँ, लोग, आदमी-औरत में इतना भेदभाव क्यों करते हैं?
सास- मतलब ?
दामाद- औरत सीधी हो तो उसे गाय और आदमी सीधा हो तो गधा ?
सास- शॉकेड


लप्पू – यार, कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ
झप्पू – मोटा मरता मोटी पर, भूखा मरता रोटी पर,
तेरी है दो बहनें, लेकिन मै मरता हूं छोटी पर,
लप्पू (गुस्से में) – तेरी तो !!


प्रेमिका (अपनी सुंदरता पर इतराती हुयी)- यार, मुझे लगता है कि भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा !
लप्पू (उदास होकर) – हाँ, फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं।
प्रेमिका – shocked !!


बहू – मां जी, क्या मैं आपकी घर के काम में कुछ मदद करूं क्या ?
सास (ताने मारकर )- क्यों बहू, तेरा नेट बंद हो गया है क्या?
बहू- Shocked !!


छोटा बच्चा अपनी मम्मी के साथ बस में –
छोटा बच्चा (बस कंडक्टर से)- अंकल, ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
कंडक्टर – अगर मैं सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा।
तभी बस चलाता हुआ ड्राइवर बोल पड़ा – लेकिन अगर मैं सो गया तो सबका टिकट कट जाएगा।
बस में सभी लोग – Shocked !!


डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब, निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे….
डॉक्टर – Shocked !! (O Comedy Sound )

मां अपने छोटे बच्चे को सुला रही थी
मां- सो जा बेटा, नहीं तो, गब्बर आ जाएगा।
बेटा- पहले 1000 रुपये दो
मां- क्यों?
बेटा- वर्ना में पापा को बता दूंगा कि रात को गब्बर आता है।
मां- Shocked !! फिर गुस्से में – नालायक, अपने बाप पर ही गया है।

मां—बेटा, तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा—बिल्कुल आपकी जैसी, लाड़ और प्यार करने वाली।
मां (गुस्से में)—लगता है तू भी, बाप की तरह जिंदगी चप्पल खाकर ही बिताएगा।
बेटा—Shocked !! (O Comedy Sound )

बेटा- पापा आप शराब मत पिया करो
पिता- क्या फर्क पड़ता है, आदमी खाली हाथ आता है और खाली ही चला जाता है?
बेटा- यही बात दादा जी बोलते तो? आज आप कहाँ होते ?
पिता- Shocked !! (O Comedy Sound )

लप्पू – कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
झप्पू – वो कैसे?
लप्पू – मुझे बिना मारे वो,अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई, भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.
झप्पू – Shocked !! (O Comedy Sound )

पापा ऑफिस में है, और बेटी का फ़ोन आता है।
बेटी- पापा कहा हो आप?
पिता- ऑफिस हूं, बताओ क्या हुआ?
बेटी- कुछ नहीं वो पड़ोस वाली आंटी भाग गयी, तो मम्मी ने बोला पापा से पूछो कि वो कहां हैं?
पिता- – Shocked !! (O Comedy Sound )

पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज
पिता- – Shocked !! (O Comedy Sound )

लड़की- कल मैं तुम्हारे लिए राखी लाई थी, तुमने बंधवाई क्यूं नहीं?
लड़का- अगर कल में तेरे लिए मंगलसूत्र लाऊं, तो तू बंधवा लेगी क्या?
लड़की- Shocked !! (O Comedy Sound )


पत्नी – सुनिए जी ! कल जो भिखारी आया था, वो बहुत बदतमीज था।
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- मैंने उसे खाना दिया लेकिन बाद में मुझे एक किताब दे गया।
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें….
पति– Shocked !!


सास (अपनी बहू को बुलाते हुए)- बहू! बहू!
बहू- क्या हुआ सासू मां ?
सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है!
बहू- मांजी, तनिक अपनी बेटी से बात कर लो।
सास (आश्चर्य से)- क्यों?
बहू – आखिर जहर ही जहर को मारता है।
सास – Shocked !!


राजू ने पत्नी को वश में करने के लिए, एक बाबा से ताबीज लिया
एक महीने बाद राजू बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ,
लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ……
राजू – Shocked !!


पति : दिनभर मोबाइल में क्या करती रहती हो? 😒
पत्नी: दिमाग तेज कर रही हूं! 😎
पति : मोबाइल पर दिमाग तेज?
पत्नी: तुम 9 Gutia खेलते रहते हो तो में 16 गुटियाँ ।
पति – Shocked !


पत्नी : दिनभर मोबाइल में क्या करते रहते हो? 😒
पति: दिमाग तेज कर रहा हूं! 😎
पत्नी : मोबाइल पर दिमाग कैसे तेज होता है?
पति: 9 Gutia Katakati खेलकर।
पत्नी – Shocked !


राजू – मम्मी, जैसे आप मुझे मारते हो, क्या नानी भी आपको मारती थी?
मम्मी – हां बेटा
राजू- तो ये खानदानी पागलपन कब तक चलेगा?
मम्मी – Shocked !!


लप्पू – कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
झप्पु – वो कैसे?
लप्पू – मुझे बिना मारे वो, अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
झप्पु – Shocked !!


सास (दामाद से) – दामाद जी, तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो
मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है?
दामाद- तकरीबन 25 किलो का।
सास – Shocked !!


सपना (टीचर से शिकायत करते हुए) – क्लास में मुझे सब बुआ-बुआ कहते है
टीचर ने सब लड़कों से पूछा – जो लड़के सपना को बुआ कहते हैं, वो सभी खड़े हो जाए
(एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए)
टीचर ने उसी लड़के से पूछा जो बैठा रहा था – क्या तुम सपना को बुआ नहीं कहते?
लड़का- मैम में तो फूफाजी हूं।
टीचर – shocked !!


पत्नी – मैं हमेशा के लिए घर छोड़कर जा रही हूँ।
पति – मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं।
पत्नी – मुझे मांगने के लिए?
पति- नहीं, उन्हें ये बताने के लिए कि उनकी कृपा आनी शुरू हो गई है।
पत्नी – Shocked !!


पत्नी – कितना प्यार करते हो मुझसे?
पति – शाहजहां जितना
पत्नी – तो ताजमहल बनवाओ
पति – जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं।
पत्नी – Shocked !!


फेशियल कराने ब्यूटी पार्लर गई महिला
महिला (पार्लर वाली से बोली) – काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है, काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है, इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी
महिला – Shocked !!


साली- अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है, पर सोचती हूं कि मैं कितनी सुंदर हूं
जीजा – यह अहंकार नहीं, गलतफहमी है और गलतफहमी होना तो भोलापन है।
साली – Shocked !


जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- जीजा जी, क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा (गुस्से में)- जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था।
साली- Shocked !


टीचर- जिंदा रहने के लिए क्या-क्या चीजें ज़रूरी हैं?
लप्पू – नहीं पता मैडम
टीचर- अरे जो आता है, वहीं बता दो
लप्पू – जिंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाकात जरुरी है सनम
टीचर – Shocked !!


राजू- क्या तू अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में जाएगा
सोनू- हाँ, गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ? प्यार अपनी जगह, बटर पनीर अपनी जगह।
राजू- Shocked !!


एक आदमी (बाजार में महिला से बोलता है दुःखी होकर) – मैडम मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूँ। मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
महिला (आदमी से) – कहाँ है तेरा परिवार ?
आदमी – जी, वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है। 😂😜😅😂😂😜
महिला – Shocked !!


महिला (निराश होकर पंडित जी से ) – घर की खुशहाली का उपाय बताइए, पंडित जी।
पंडित जी -बेटी पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को।
महिला – बिल्कुल ऐसा ही करती हूँ? पहली रोटी खुद खाती हूँ …और …आखिरी रोटी अपने पति को।
पंडित जी – Shocked !!


बीवी (दुःखी होकर) – सुनिए जी, आप रात को नींद में मुझे उल्टा-सीधा बोल रहे थे?
पति – ओ नहीं सोणिये, ये तेरा वहम है।
बीवी – क्या वहम है?
पति – यही कि मैं नींद में था. 😳😳😳😳😳😳😳
बीवी – Shocked !!


एक ट्रेन में पति पत्नी यात्रा कर रहे थे 😎😍
पत्नी ने पति से कहा -मेरा सिर् दर्द कर रहा है।
पति ने पत्नी का सर चूमा और पूछा—अब दर्द कैसा है?
पत्नी —अब दर्द गायब है
इतने में सामने बैठा बजुर्ग उम्मीद से उठा और पति से पूछा-बेटा क्या बवासीर का इलाज भी कर लेते हो?
पति / पत्नी -Shocked !!


बर्थडे पर पति ने पत्नी को गुलाब का फूल गिफ्ट दिया।
पत्नी (मुँह बनाकर): कुछ सोने की चीज़ दे देते !!
पति : ओह, सोना है, ले तकिया ले और सो जा!
पत्नी – -Shocked !!


बड़ा पोता: दादी, आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
बहु : दादी ने पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान घुमा है।
बड़ा पोता: दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला – कब्रिस्तान … 😂😜😅😂😂😜
बहु – Shocked !!


बीवी: अजी, सुनते हो… खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
पति:-अनमैरिड
बीवी (गुस्से में)- क्या कहा ? Shocked !!


पत्नी : “वेल्डिंग” और “वेडिंग” में क्या है फर्क है? 😜
पति: वेल्डिंग” में पहले चिंगारी निकलती है फिर गठबंधन। लेकिन “वेडिंग” में पहले गठबंधन होता है और जिंदगी भर चिंगारियां
पत्नी : Shocked !!


एक गांव का सीधा साधा आदमी, कस्टमर केयर से …
आदमी: हेलो, ऑर्डर काये नहीं पहुँचा बे? 🤔
कस्टमर केयर : देखिए सर, पहले तो आप नम्रता से बात कीजिए। 😉
आदमी: हओ, करा देओ।
कस्टमर केयर: जी, मेरा मतलब है शांति से बात कीजिए। 😉
आदमी: दूसरी सेयु बात करवा देओ, हम डरते हैं का वे? 😂😂😂😂
कस्टमर केयर: shocked !!


एक महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी।  तभी एक मोटरसाइकिल वाला कुछ पूछने के लिए रुका ।
व्यक्ति : मैडम सुनिए…
महिला : कहो।
व्यक्ति : मुझे चांदनी चौक जाना है? पर
महिला (बात काटते हुए): तो जाओ ना भैया, ऐसे सबको बताओगे तो पहुँचोगे कब?
व्यक्ति : Shocked !! 😁😁😁


 

Visit YouTube Channel

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)