ये कुत्ते का नहीं शेर का बच्चा है?

इस वीडियो को X के हैंडल @Yoda4ever पर शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है- ‘शेर का शावक अपने केयरटेकर से बेहद प्यार करता है।’ यह वीडियो वायरल हुआ है, इसे अब तक एक मिलियन व्यूज और सैंकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं।

ये कुत्ते का नहीं शेर का बच्चा है?
ये कुत्ते का नहीं, शेर का बच्चा है? क्या शेर बनेगा रे तू, हरकतें तो कुत्तों वाली कर रहा है। X Viral Video

इस वीडियो में आप देखेंगे कि शावक केयरटेकर की गोद में है और उसके मास्क को हटाने की कोशिश कर रहा है। वो बार-बार गोद में अपने केयरटेकर को कभी प्यार से चाटता तो कभी उसे जोर से पकड़ता दिखता है। केयरटेकर को देखने के बाद उसकी खुशी देखने लायक है।

इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने तो लिखा है- कोई इसे बताओ ये कुत्ते का नहीं शेर का बच्चा है। एक और शख्स ने लिखा है- क्या शेर बनेगा रे तू, हरकतें तो कुत्तों वाली कर रहा है।

वैसे आप इस वीडियो को देखने के बाद क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर दें।

Leave a comment