आपने वास्तविक दुनिया में सुपर हीरो को सिर्फ फिल्मो, टीवी, या कार्टून्स में ही देखा होगा, शायद ही कोई सुपर पावर रखने वाला व्यक्ति आपसे मिला हो. लेकिन आज आपको बता दे की ऐसा नहीं है की सुपर पावर लोगो के पास होती नहीं, बिलकुल होती है. आज आपको पता चलेगा की कुछ लोग जन्म से सुपर पावर्स लेकर पैदा हुए जिसे वैज्ञानिक समझने में असमर्थ है.
आज हम आपको ऐसे की कुछ लोगो के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे देखकर आप शायद चौंक जाये…
सुपरशक्ति (Super man): दांत (Teeth) –
1. नाम : राथाकृष्णन वेलु (Rathakrishnan velu)
जगह : मलेशिया
मलेशिया के रहने वाले राथाकृष्णन वेलु का दांत इन्हें सुपर पावर (Super Human) का खिताब देता है। वेलु अपने दांत से पूरी ट्रेन खींचते हैं। इसके लिए दुनिया भर का कई रिकॉर्ड इनके नाम हो चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वेलु ने 2008 में 260 टन वजन वाली ट्रेन को 13 फीट तक अपने दांतों से खींचा। इन्हे मिस्टर टीथ में भी कहा जाता है.
सुपरशक्ति (Super Human): पाचन शक्ति (stomach) –
2. नाम : मिचेल लोतितो (मिस्टर ईटर ) (Mister Eat-it-All, Michel Lotito)
जगह : फ्रांस
फ्रांस के माइकल लोटिटो के पेट की मोटाई एक औसत आदमी के पेट से दोगुनी है। इनके पेट में पचाने की अद्धुत शक्ति है। माइकल अब तक मेटल, ग्लास, और प्लास्टिक खाकर पचा चुके हैं। दुनिया इन्हे मिस्टर ईटर के नाम से जानती है.
सुपरशक्ति (Superpower): जानवरो से बात करना (Talking) –
3. नाम : केविन रिचर्डसन (Kevin Richardson)
जगह : साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास ऐसी शक्ति है कि वे खूंखार जानवरों से बातचीत कर सकते हैं। शेर, चीता और ऐसे ही कई खूंखार जंगली जानवरों के बेहद पास जाकर वे इशारों में बात करते हैं। केविन इन जानवरों के साथ खेलते भी हैं।
सुपरशक्ति (Superpower): दर्द का एहसास न होना –
4. नाम : टीम क्रिडलैंड (टॉर्चर किंग) (The Torture King, Tim Cridland)
जगह : अमेरिका
अमेरिका के टिम क्रिडलैंड के शरीर में ऐसी शक्ति है कि उन्हें कभी दर्द नहीं होता। इनके उपर दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने स्टडी की, लेकिन किसी को इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई। अमेरिका में टिम इस क्षमता को शो में भी पेश करते हैं।
सुपरशक्ति (Super man on Earth): आँखों को बाहर निकालना –
5. क्लॉडिओ पिंटू (आई पॉपिंग मैन) (The Eye-Popping Man, Claudio Pinto)
जगह : ब्राजील
ब्राजील में रहने वाले क्लॉडियो पिंटो के पास ऐसी पावर है कि वे अपनी आंखों को 4 सेंटीमीटर तक बाहर निकाल लेते हैं। मतलब करीब 95 फीसदी आंख बाहर आ जाती है। दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति अब तक ऐसा नहीं कर सका है। इसलिए पिंटो को सुपर पावर माना जाता है।
सुपरशक्ति (Superhuman): शरीर को रबर की तरह मोड़ सकते है –
6. रबर ब्वॉय (डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ) (The Rubber boy, Daniel Browning Smith)
जगह : अमेरिका
अमेरिका में रहने वाला डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को लोग रबर ब्वॉय के नाम से भी जानते हैं। इनका शरीर ही इन्हें सुपर पावर बनाता है। स्मिथ अपने शरीर को जैसे चाहें, वैसे मोड़ सकते हैं। इन पर अमेरिका में कई टीवी सीरियल भी बनाए गए हैं।
इनकी सुपरशक्ति (Super Humans): मस्तिष्क शक्ति (मेमोरी पावर) –
7. डेनियल तमत (द ब्रेन) (The Incredible Brain, Daniel Tammet)
जगह : लंदन
लंदन में रहने वाले डेनिल टैमेट अंग्रेजी राइटर हैं। लेकिन इनकी मेमोरी पावर इतनी ज्यादा है कि इन्होंने वर्ल्ड मेमोरी चैम्पियनशिप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पल भर में भारी भरमक मैथेमैटिकल इक्वेशन सुलझाने के लिए भी इन्हें जाना जाता है।
सुपरशक्ति (Superpower): सेंसिंग (sensing) –
8. आवाज से देखने वाला (The Boy who can “see” with sound, Ben Underwood)
जगह : अमेरिका
रेटिना कैंसर की वजह से अमेरिका के बेन अंडरवुड की तीन साल की उम्र में आंख निकालनी पड़ी। लेकिन इसके बाद बेन ने आवाज के जरिए आसपास मौजूद चीजों को समझने में महारत हासिल कर ली। Human echolocation मनुष्य की क्षमता है जो सेंसिंग (sensing) द्वारा अपने वातावरण में वस्तुओं का पता लगा सकता है, बेन ने बिना किसी सहायता के एक सामान्य आदमी की तरह बाकी जिंदगी जी। 2009 में कैंसर के एक दूसरे हमले में उनकी मौत हो गई।
सुपरशक्ति (Superpower): स्लीपिंग पावर (Sleeping Power) –
9. थाई नगोक (द मैन हू नेवर स्लीप्स) (The Man who doesn’t Sleep, Thai Ngoc)
जगह : वियतनाम
वियतनाम के 64 साल के थाई एन साल 1973 के बाद कभी सोए नहीं हैं। लेकिन इनके शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। थाई पर भी दुनिया के वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया है, लेकिन कोई साफ-साफ कारण नहीं जान सका। इसके बाद कई लोग इन्हें सुपर पावर ह्यूमन मान चुके हैं।
सुपरशक्ति (Superpower): स्लीपिंग पावर (Sleeping Power) –
10. लिएव तो लीन (मैग्नेटिक मैन) (The Magnetic Man, Liew Thow Lin)
जगह : वियतनाम
मलेशिया के 70 साल के लिऊ थो लिन अपने शरीर के पास किसी भी मेटल ऑब्जेक्ट को खींच सकते हैं। लिऊ के पास इतनी मैग्नेटिक पावर है कि वे इससे कारों को भी कंट्रोल कर लेते हैं।
कुछ मामलो की पुष्टियाँ वैज्ञानिक रूप से हुई हैं, जबकि कुछ अब भी रहस्य बने हैं – फिर भी ये कहानियाँ इंसानी शरीर की अस्पष्ट क्षमताओं और अद्भुत विविधता को दर्शाती हैं
Discover more from Hindi Hai | हिंदी हैं |
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments