ओवरड्राफ्ट अकाउंट सभी के पास क्यों होना चाहिए?

ओवरड्राफ्ट अकाउंट एक ऐसी सुविधा है जो आपके बुरे वक्त में सबसे पहले काम आती है। अगर आपको कोई पैसे देने वाला न हो तो अब उसकी चिंता ज़िंदगी भर करने की जरुरत नहीं है। क्युकी जब बुरा समय आता है तो कहते है अपनी परछाई भी साथ छोड़ देती है।

ओवरड्राफ्ट अकाउंट सभी के पास क्यों होना चाहिए?
यह एक ऐसी सुविधा है बुरे समय में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने देगी। Overdraft facility बैंक द्वारा लोन के रूप में दिया गया पैसा है। जितना इस्तेमाल करोगे उतना ही व्याज

कितना व्याज होता है ओवरड्राफ्ट अकाउंट पर –

ओवरड्राफ्ट का मतलब ये लोन अकाउंट ही होता है लेकिन व्याज इसमें महीने के हिसाब से लगता है। अगर आपने इस अकाउंट से एक महीने के लिए पैसे लिए है तो एक महीने का ही व्याज लगेगा।

उदहारण के लिए अगर मेने 25 दिसंबर को पैसे निकाले है और वापस 20 जनवरी को जमा करवा दिए है तो एक महीने के लिए व्याज लगेगा।

यह अकाउंट पहले व्यापारी या बिज़नेसमैन को दिए जाते थे। लेकिन आज कल आम लोगो को बैंक से मिल जाता है। अगर आपकी उस बैंक में पहले से FD अर्थात फिक्स्ड डिपोसिट चल रही है तो। इसमें लगने वाला व्याज आपकी FD से 2% ज्यादा होता है। कोई कोई बैंक 1% में भी दे रहे है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है की इमरजेंसी के समय आपको अपनी FD तोड़ने की जरुरत नहीं। और न ही किसी लोन के लिए अप्लाई करने की जरुरत है।
ओवरड्राफ्ट अकाउंट से आप लिमिट के हिसाब से हाथो हाथ पैसे जब जरुरत हो तब ट्रांसफर कर सकते है।

Overdraft facility –

  • अगर आपका सैलरी अकाउंट है तो मिल सकती है।
  • अगर आपके बैंक अकाउंट के द्वारा कोई फिक्स्ड डिपोसिट या FD चल रही है तो।
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड की पेमेंट समय से करते है और सिबिल स्कोर अच्छा है तो

सम्बंधित प्रश्न –

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी क्या है?

यह एक ऐसी सुविधा है जो आपके बुरे समय में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने देगी। ओवरड्राफ्ट अकाउंट / Overdraft facility बैंक द्वारा लोन के रूप में दिया गया पैसा है। जितना इस्तेमाल करोगे उतना पर ही व्याज लगेगा। और जल्दी से जल्दी आपको चुकाना भी होगा।

ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए आवेदन कैसे करें?

ओवरड्राफ्ट (Overdraft) एक फाइनेंशियल सुविधा है, जो बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को दी जाती है। आप कस्टमर केयर से बात करेगी अपनी elegibility चेक कर सकते है।

अचानक पड़ जाए पैसों की जरूरत तो कैसे निकाले?

आप मोबाइल एप्लीकेशन, चेक आदि से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।

ओवरड्राफ्ट सीमा क्या है बैंक लिमिट कैसे बनती है?

ज्यादातर बैंक आपकी FD का 75-80% तक लिमिट देते है। जैसे की आपकी FD 500000 लाख की है तो इसका 75-80% तक लिमिट Overdraft account या ओवरड्राफ्ट लोन के रूप में मिल जायेगा।

अन्य जानकारी –

  1. आप सभी बैंको के मिस्ड कॉल इन्क्वारी नंबर यहाँ से चेक कर सकते है।
  2. Investment से कमाने के लिए यहाँ अन्य जानकारी देखे
  3. इन्सुरेंस से पैसा कैसे जोड़े यहाँ पढ़े?

Leave a comment