आज के समय में जब मोबाइल डेटा महंगा हो गया है, तो बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या बिना इंटरनेट के स्मार्टफोन पर DD Free Dish के चैनल देखे जा सकते हैं। जवाब है — हाँ, बिल्कुल संभव है। इसके लिए आपको किसी महंगे प्लान की जरूरत नहीं, बस कुछ जरूरी उपकरण और एक सही ऐप चाहिए।
बिना इंटरनेट DD Free Dish मोबाइल पर देखने के लिए क्या चाहिए?
इस पूरे सेटअप के लिए निम्नलिखित चीजें जरूरी हैं:
- HD Set-Top Box जिसमें WiFi और SAT-to-IP (SAT>IP) फीचर हो
- WiFi Adapter (अगर सेट-टॉप बॉक्स में इनबिल्ट WiFi नहीं है)
- DD Free Dish सैटेलाइट डिश एंटीना
- स्मार्टफोन में VLC for Mobile या FTA Player ऐप
FTA Player को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Step-by-Step: मोबाइल पर DD Free Dish कैसे देखें?
पहला Step — सेट-टॉप बॉक्स Scan करें
सबसे पहले अपने DD Free Dish सेट-टॉप बॉक्स में सभी चैनल सही तरीके से ट्यून कर लें। यह सुनिश्चित करें कि बॉक्स में SAT>IP या Network Streaming का फीचर उपलब्ध हो।
दूसरा Step — मोबाइल में WiFi Hotspot चालू करें –
अपने स्मार्टफोन में Wi‑Fi Hotspot ऑन करें और सेट-टॉप बॉक्स को उसी Hotspot से कनेक्ट करें। इस तरह दोनों डिवाइस एक ही लोकल नेटवर्क पर होंगे, बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के।
तीसरा Step— ऐप इंस्टॉल करें
अपने मोबाइल में VLC for Mobile या FTA Player इंस्टॉल करें। दोनों ऐप में से कोई भी काम करेगा, लेकिन FTA Player को DD Free Dish के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।
चौथा Step — चैनल स्ट्रीमिंग शुरू करें –
ऐप खोलने के बाद “Network” या “Browse” सेक्शन में जाएं। वहाँ आपको सेट-टॉप बॉक्स से जुड़े सभी चैनलों की सूची दिखेगी। किसी भी चैनल पर टैप करें और लाइव टीवी देखना शुरू करें।
कितनी दूरी तक काम करता है यह सेटअप? –
यह सेटअप लगभग 100 से 500 मीटर की दूरी तक ठीक तरह से काम करता है। यानी अगर सेट-टॉप बॉक्स घर के एक कमरे में है, तो आप दूसरे कमरे, छत या घर के बाहर भी चैनल देख सकते हैं।
इस तरीके के फायदे –
इस सेटअप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें एक भी MB इंटरनेट डेटा खर्च नहीं होता। इसके अलावा एक साथ 3 से 4 स्मार्टफोन पर चैनल देखे जा सकते हैं। DD Free Dish के 400 से ज्यादा चैनल उपलब्ध हो सकते हैं, जो आपके सेट-टॉप बॉक्स की क्वालिटी पर निर्भर करता है, HD क्वालिटी में लाइव स्ट्रीमिंग संभव है
ध्यान रखने वाली जरूरी बात –
इस पूरे सेटअप का सबसे अहम हिस्सा है सही सेट-टॉप बॉक्स का चुनाव। अगर बॉक्स में SAT>IP फीचर नहीं है, तो यह तरीका काम नहीं करेगा। इसके अलावा WiFi सिग्नल कमजोर होने पर वीडियो रुक सकता है, इसलिए मोबाइल और बॉक्स के बीच की दूरी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपके पास SAT>IP सपोर्ट वाला HD Set-Top Box है और एक अच्छा ऐप है, तो आप बिना इंटरनेट के DD Free Dish के सभी चैनल अपने मोबाइल पर आसानी से देख सकते हैं। यह तरीका खासकर उन घरों के लिए बहुत उपयोगी है जहाँ एक साथ कई लोग अलग-अलग कमरों में टीवी देखना चाहते हैं।
Discover more from Hindi Hai | हिंदी हैं |
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments